February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पर्यावरण मित्रों का कोरोना टेस्ट करा सौंपी राशन किट

पर्यावरण मित्रों का कोरोना टेस्ट करा सौंपी राशन किट
रुद्रपुर (उद संवाददाता)। नगर निगम द्वारा आज लगभग 350 पर्यावरण मित्रों का निगम कार्यालय में कोरोना टेस्ट करवाकर उन्हें राशन किट सौंपी गई। मुख्य नगर आयुक्त जय भारत सिंह द्वारा सफाई कर्मियों को अपनी देखरेख में राशन किट बटवाई गयी। गौरतलब है कि देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के जिला महासचिव लक्ष्मण सिंह चैहान द्वारा बीते दिनों मुख्य नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर उनसे इस संबंध में मांग की गई थी। जिसके परिपेक्ष्य में आज निगम कार्यालय में कार्यरत करीब 350 परिवार मित्रों का कोरोना टेस्ट करवाया गया जिसके पश्चात सभी को राशन किट बांटी गई। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी हरेंद्र मलिक, एसआई अमित नेगी व संजय शर्मा,महासचिव लक्षमन चैहान , सूरज रंजीत मर्सी बबलू सुनील राजू पहलवान उमेश रिंकू रमेश मुकेश रघुवीर मुकेश चैधरी ज्ञानचंद अंकित विक्की सुमित्रा देवी विमला अनीता सरोज किरण आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *