February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दुबई से ऋषिकेश पहुंचा कमलेश का शव

दुबई से ऋषिकेश पहुंचा कमलेश का शव
ऋषिकेश(उद सहयोगी)।दुबई में रह रहे टिहरी के 25 साल के कमलेश भट्ट की 17 अप्रैल को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। कमलेश का शव दुबई में रह रहे रोशन रतूड़ी की बदौलत बीती 23 अप्रैल को आबूधाबी से भारत पहुंचाया गया था लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर अधिकारियों द्वारा वापस कर दिया गया था जिसके बाद कल एक बार फिर कोशिश कर सरकार पर दबाव बनाकर टिहरी के युवक का शव देर रात दिल्ली पहुंचा और दिल्ली से एम्बुलेंस के जरिए ऋषिकेश लाया गया। वहीं आज ऋषिकेश के पूर्णानंद घाट पर कमलेश भट्ट का अंतिम संस्कार किया गया। परिजन सुबह दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचे। आज ऋषिकेश के गंगा तट पर कमलेश का अंतिम संस्कार किया गया। लाॅकडाउन के चलते सीमित संख्या में परिजन घाट पर मौजूद रहे। आज पूरा राज्य रोशन रतूड़ी को सलाम कर रहा है। क्योंकि उन्हें असली देश प्रेम और देशवासियों से प्रेम दिखाया है। काफी कोशिश के बाद आखिरकार उन्होंने देवभूमिके बेटे का शव भेजा और परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *