Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 हजार रूपये का चैक सौंपा

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। रूद्रपुर औद्यौेगिक आस्थान समिति(रजि) के पदाधिकारियों ने जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक आरएस बोरा को मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 हजार रूपये का चैक भेंट किया है। किच्छा बाईपास रोड स्थित रूद्रपुर औद्योगिक आस्थान समिति(रजि) इंडस्टियल एस्टेट के उद्यमियों का संघ है। सचिव मनोज अरोरा ने बताया कि उक्त धनराशि कोविड 19 आपदा के कारण उत्पन्न हुई विषम परिस्थितियों हेतु सहायता के लिये समिति के सदस्यों द्वारा एकत्रित की गई है। जिसे आज जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजा गया है। समिति के अध्यक्ष अनिल गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष रोहित गुम्बर ने सभी से इस आपदा में एकजुट होकर सहयोग की अपील की है। डीआईसी के महाप्रबंधक ने समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठित समय में समिति ने जो सहयोग दिया है उसके लिये सभी सदस्य बधाई के पात्र है। इस दौरान महाप्रबंधक आरएस बोरा,सहायक प्रबंधक सुनील पंत, पीसी भोज, समिति अध्यक्ष अनिल गुप्ता,कोषाध्यक्ष रोहित गुम्बर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *