February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

71 पव्वे शराब के साथ दो तस्कर दबोचे

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना एवं सिडकुल चैकी पुलिस ने अलग अलग स्थानों से 71 पव्वे अंग्रेजी व 20 पाउच कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कै।प थाने के एसआई हरविंदर कुमार साथी पुलिसकर्मियों पंकज पोखरियाल व जितेंद्र सिंह के साथ रात्रि गश्त पर थे। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी जनपद एन्क्लेव के समीप पहुंचे जहां एक युवक संदिग्ध रूप से खड़ा दिखायी दिया। पुलिसकर्मियों को देख जब उसने भागने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम पता फुलसुंगा रोड तीनपानी डाम निवासी संजय पाठक पुत्र वीरेंद्र बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से कट्टों में भरे 46 पव्वे अंग्रेजी शरराब के बरामद हुए।संजय का कहना था कि वह पिछले काफी समय से शराब के अवैध कारोबार में लगा है। वहीं सिडकुल चैकी पुलिस ने शराब तस्कर दीपक को 25पव्वे देशी मसालेदार शराब व 20 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *