Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सामिया लेक सिटी में दूसरे दिन चला फाॅगिंग अभियान

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। काशीपुर रोड पर स्थित सामिया लेक सिटी काॅलोनी में सोसायटी अध्यक्ष एडवोकेट कुंदन सिंह राठौर व युवा समाजसेवी सुशील गाबा के नेतृत्व में सोसायटी सदस्यों नें काॅलोनी में लगातार दूसरे दिन डेंगू विरोधी मुहिम चलाते हुये गुलमोहर अर्पाटमेंट, भगीरथी अपार्टमेंट, रोज विला, आफिस डिर्पाटमेंट, सिक्योरिटी गार्ड शिविर एवं मजदूर बस्ती में फाॅगिंग की। खास बात यह थी कि कालोनी के लोगो नें अपने खर्चे पर डीजल, पैट्रोल व दवा का ईंतजाम किया, तो वहीं स्थानीय निवासी शिवशंकर सिंह नें समाजसेवी सुशील गाबा की जगह स्वयं अपने कंधे पर ही मशीन को उठाकर फाॅगिंग की। सामिया लेक सिटी काॅलोनी के सोसायटी अध्यक्ष एडवोकेट कुंदन सिंह राठौर नें कहा कि हमें अपनी अपनी कालोनियों की स्वास्थय सुविधाओं के प्रति सचेत हो जाना होगा। स्वच्छता अभियान चलाकर नालियों की सफाई करनी होगी व सड़के साफ करनी होगी। यह सब कालोनी की जनता के सहयोग के बिना बिलकुल भी संभव नहीं है। युवा समाजसेवी सुशील गाबा नें कहा कि आज सामिया लेक सिटी की सोसाईटी एवं आम जनता नें जिस तरह से स्वच्छता अभियान चलाकर कालोनीवासियों के हितों की चिंता की है, वह बहुत सराहनीय है। आज वह देख रहें है कि समाज में कई युवा व सोसाईटियां प्रेरित होकर फागिंग अभियान चला रही है। सामिया सोसाईटी द्वारा इस अभियान हेतु आवश्यक सामाग्री स्वयं क्रय की, वहीं शिवशंकर सिंह नें स्वयं मशीन चलाकर फागिंग की । इस दौरान सोसायटी अध्यक्ष एडवोकेट कुंदन सिंह राठौर, महासचिव विकास कक्कड़, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रवि वर्मा, सचिव विद्युत भट्टाचार्य, सुनील वर्मा, विनेश चैघरी, ओंकार सिंह ढिल्लों, नरेन्द्र गुप्ता, प्रांजल सिंह, अजीत शर्मा, शिवशंकर, साकेत तिवारी, सरदार जन्म सिंह, बी.एस. कामरा, आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *