February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अल्मोड़ा में लाॅकडाउन की उड़ी धज्जियां

अल्मोड़ा (उद संवाददाता)। बाजार खुलने की अफवाह पर आज बड़ी संख्या में लोग यहां बाजार में जुट गये। जिससे लाॅकडाउन की धज्जियां उड़ती नजर आयी। दरअसल लोगों में आज अफवाह फैली कि अल्मोड़ा का बाजार 20 अप्रैल से खुल रहा है। जिस कारण लोग सुबह बाजार में उमड़ पड़े। जगह जगह सड़कों पर भारी भीड़ जमा हो गयी। कई वाहन भी सड़कों पर फर्राटा भरने लगे। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में पुलिस ने बाजार ें पहुंचकर लोगों को समझाया और बाजार से जाने को कहा। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की भी लोग परवाह नहीं कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *