February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

क्वारंटाइन सेंटर में भूख हड़ताल पर बैठे लोग

हल्द्वानी(उद संवाददाता)। यहां एमबी इंटर काॅलेज में क्वारंटाइन किये गए दर्जनों लोगों ने सुुबह भूख हड़ताल शुरू कर दी। इन सभी लोगों को क्वारंटाइन सेंटर में 14 से ज्यादा दिन हो चुके हैं। उसके बावजूद घर नहीं भेजा जा रहा। हड़ताल पर डटे लोगों का कहना था कि बेवजह यहां रोककर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। वहीं हड़ताल की सूचना पर कोतवाल संजय कुमार टीम के साथ लोगों को समझाने पहुँचे। बता दें प्रसाशन द्वारा हल्द्वानी व लालकुआं मिलाकर चार राहत सेंटर बनाये गए हैं। जहाँ बाहर से आने वाले लोगों को क्वरंटाइन कया गया है। उत्तराखंड के अलावा यूपी और नेपाली मूल के लोग भी सेंटर पर दिन काट रहे हैं। बीते दिवस भी युवकों ने घर भेजने की मांग उठाते हुए भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी थी। रविवार सुबह एमबी इंटर काॅलेज के राहत केंद्र पर युवाओं ने खाने का बहिष्कार करते हुए भूख हड़ताल शुरू कर दी। लड़कों का कहना था कि 14 दिन का क्वारंटाइन पीरियड पूरा होने के बाद भी उन्हें घर से दूर किया जा रहा है। पूछने के बाद भी कोई सही से जवाब नहीं देता। उनका कहना है कि जिस तरह स्टेडियम से 250 लोग घर भेजे गए। उसी तरह उनकी भी रवानगी की जाए। सेंटर का स्टाफ उन्हें समझाने में जुटा हुआ है। ताकि हड़ताल खत्म हो। उनका कहना था कि क्वारंटाइन में उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे कि वह जेल में र ह रहे हों। वहीं हड़ताल की सूचना पर कोतवाल संजय कुमार टीम के साथ लोगों को समझाने पहुँचे। समाचार लिखने तक युवक ग्राउंड पर जमे थे और कमरे में जाने के लिए भी तैयार नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *