February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर(उद संवाददाता)। कुंडेश्वरी चैकी क्षेत्र में सुबह युवक का शव झाड़ियों में लावारिस पड़ा पाया गया। सनसनीखेज मामले की खबर जैसे ही पुलिस को मिली उसने तत्काल मौके पर पहुंचकर जरूरी जानकारी जुटाने के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। अनहोनी के कारण मृतक परिवार में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक मूलरूप से तिला गांव चांदनी चैक रामपुर रोड हल्द्वानी निवासी तरुण उपाध्याय 28 वर्ष पुत्र स्वर्गीय हरिश्चंद्र उपाध्याय का परिवार लगभग ढाई दशक के करीब से यहां कुंडेश्वरी में रहा करता है। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात तरुण अचानक घर से लापता हो गया। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों को अनहोनी की शंका सताने लगी। उन्होंने तमाम संभावित स्थानों पर तलाश किया लेकिन गायब युवक का कहीं कोई पता नहीं चल सका। इसी बीच आज सुबह उसकी लाश कुंडेश्वरी चैकी क्षेत्र के ढकिया नंबर 1 इलाके में झाड़ियों में लावारिस पड़ी पाई गई। घटनास्थल के समीप मृतक की मोटरसाइकिल भी पड़ी थी जिसे पुलिस ने बरामद किया है। मृतक दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। उसकी शादी नहीं हुई थी। अचानक घटी घटना से मृतक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *