February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विधायक पुष्कर धामी के पिता के निधन पर शिक्षा मंत्री सहित कई लोगों ने जताया शोक

खटीमा(उद संवाददाता)। विधायक पुष्कर सिंह धामी के पिता भूतपूर्वक सैनिक एवं समाजसेवी शेर सिंह धामी के निधन पर शोक श्रद्धांजलि का सिलसिला लगातार जारी है। आज उनके निवास पर पहुंचकर शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय, पूर्व सांसद बलराज पासी, भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार समेत तमाम गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया और परिवार को ढांढस बंधाया। शोक व्यक्त करने वालों में विधायक चंपावत कैलाश गहतोड़ी , प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेन्द्र चैधरी, विभाग प्रचारक नरेंद्र जी विभाग प्रचारक, मण्डी परिषद अध्यक्ष गजराज बिष्ट,भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, कुमांऊ विस्तारक मनोज आदि भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *