February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हादसे में साइकिल सवार की मौत

काशीपुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार करिया नगला भगतपुर मुरादाबाद निवासी 32वर्षीय चन्द्रपाल पुत्र ईश्वरी सिंह गत सायं साइकिल से अलीगंज में बाजार करने आया था। जब वह वापस घर लौट रहा था तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसे गंभीर अवस्था में राजकीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *