February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांग्रेसी नेता ने सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित

काशीपुर(उद संवाददाता)। कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते संक्रमण के खतरे के बीच जान की बाजी लगाकर ड्यूटी बजा रहे सफाई कर्मियों का अलग-अलग तीन स्थानों

पर कांग्रेसी नेता आशीष अरोड़ा बॉबी द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया। अपने उद्बोधन में बॉबी ने कहा कि कि मुश्किल घड़ी में सफाई नायकों के द्वारा दी जा रही सेवा काबिले तारीफ है। कांग्रेसी नेता ने कोरोना के जंग में जुटे पुलिसकर्मियों एवं चिकित्सकों का भी आभार जताया। गौरतलब है कि लॉक डाउन काल में कांग्रेसी नेता आशीष अरोड़ा बॉबी द्वारा समूचे विधानसभा क्षेत्र में निर्धन परिवारों को राशन का वितरण किया जा रहा है। बॉबी ने कहा कि महामारी का संकट जब तक टल नहीं जाता हुआ है समाज सेवा का दामन नहीं छोड़ेंगे।देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय सौदा ने कहा कि उनके द्वारा शहरी विकास निदेशालय के डायरेक्टर को आठ सूत्रीय ज्ञापन का एक विशेष पत्र इस आशय के साथ प्रेषित किया गया है कि महामारी के इस काल में में काल में में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर सरकार गंभीरता से मंथन करते हुए उनकी मांगों को तत्काल पूरा करें। स्वागत कार्यक्रम के दौरान उत्तरांचल सरकार कर्मचारी संघ के शाखा अध्यक्ष राजन के अलावा महामंत्री रामकुमार सोनू महेंद्र बेदी भगत राजेंद्र आकाश कुमार सुदेश नागेंद्र प्रसाद राजेंद्र व विनय चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *