Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। शहर के वरिष्ठ समाजसेवी जेबी सिंह और उनकी टीम ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए रुद्रपुर जिला अस्पताल प्रबंधन को 165 पीपीई किट प्रदान की हैं ताकि संक्रमण के काल में आपातकाल की स्थिति में काम कर रहे डाक्टर और स्टाफ इस पीपीई किट के साथ अपने आप को सुरक्षित रखते हुए काम कर सकें।  बता दें समाजसेवी जेबी सिंह और उनकी टीम कोरोना संकट और लाॅकडाउन के चलते पैदा हुए हालातों में जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने का काम शिद्दत से कर रहे हैं। समाजसेवियों की यह टीम पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर जरूरतमंद तक भोजन, राशन, उपचार आदि से लेकर अन्य समस्याओं के समाधान में निरंतर जुटे हुए हैं। इसी क्रम में जेबी सिंह और उनकी टीम ने जिला अस्पताल पहुंचकर 165 पीपीई किटें जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डा. रखोलिया और डा. राजेश सिन्हा को सौंपी। इस सहयोग के लिए अस्पताल प्रबंधन ने जेबी सिंह और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *