Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देश में तीन मई तक बढ़ा लाॅकडाउन

नई दिल्ली(उद ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के मद्देनजर देश में लागू लाॅकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का एलान किया है। आज राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने कहा है कि सभी का यही सुझाव है कि लाॅकडाउन को बढ़ाया जाए। कई राज्य तो पहले से ही लाॅकडाउन को बढ़ाने का फैसला कर चुके हैं। सारे सुझावों को ध्यान में रखते हुए ही लाॅकडाउन को बढ़ाया जा रहा है। मोदी ने कहा कि लाॅकडाउन को लेकर कल सरकार की तरफ से एक विस्तृत गाइडलाइन जारी की जाएगी। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा जो रोज कमाते हैं, रोज की कमाई से अपनी जरूरतें पूरी करते हैं, वो मेरा परिवार हैं। मेरी सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में एक, इनके जीवन में आई मुश्किल को कम करना है। अब नई गाइडलाइंस बनाते समय भी उनके हितों का पूरा ध्यान रखा गया है। कल इस बारे में सरकार की तरफ से एक विस्तृत गाइडलाइन जारी की जाएगी। पीएम मोदी ने कहा तीन मई तक हम सभी को, हर देशवासी को लाॅकडाउन में ही रहना होगा। इस दौरान हमें अनुशासन का उसी तरह पालन करना है, जैसे हम करते आ रहे। अब कोरोना को हमें किसी भी कीमत पर नए क्षेत्रों में फैलने नहीं देना है। स्थानीय स्तर पर अब एक भी मरीज बढ़ता है तो ये हमारे लिए चिंता का विषय होना चाहिए। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई बहुत मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। आप सभी देशवासियों की तपस्या, आपके त्याग की वजह से भारत अब तक, कोरोना से होने वाले नुकसान को काफी हद तक टालने में सफल रहा है। उन्होंने कहा आप लोगों ने कष्ट सहकर भी अपने देश को बचाया है। मैं जानता हूं, आपको कितनी दिक्कते आई हैं। किसी को खाने की परेशानी, किसी को आने-जाने की परेशानी, कोई घर-परिवार से दूर। पीएम मोदी ने कहा, बाबा साहेब डाॅक्टर भीम राव आंबेडकर की जन्म जयंती पर हम भारत के लोगों की तरफ से अपनी सामूहिक शक्ति का ये प्रदर्शन, ये संकल्प उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा आज विश्व में कोरोना वैश्विक महामारी की जो स्थिति है, आप उसे भली-भांति जानते हैं। अन्य देशों के मुकाबले, भारत ने कैसे अपने यहां संक्रमण को रोकने के प्रयास किए, आप इसके सहभागी भी रहे हैं और साक्षी भी रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा है कि अब कोरोना को हमें किसी भी कीमत पर नए क्षेत्रों में फैलने नहीं देना है। स्थानीय स्तर पर अब एक भी मरीज बढ़ता है तो ये हमारे लिए चिंता का विषय होना चाहिए। इसलिए हमें ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी। जिन स्थानों के हाॅट्सपाट में बदलने की आशंका है उस पर भी हमें कड़ी नजर रखनी होगी। नए हाॅट्स पाॅट का बनना, हमारे परिश्रम और हमारी तपस्या को और चुनौती देगा। मोदी ने कहा कि अगले एक सप्ताह में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कठोरता और ज्यादा बढ़ाई जाएगी। 20 अप्रैल तक हर कस्बे, हर थाने, हर जिले, हर राज्य को परखा जाएगा, वहां लाॅकडाउन का कितना पालन हो रहा है, उस क्षेत्र ने कोरोना से खुद को कितना बचाया है, ये देखा जाएगा। उन्होंने कहा, जो क्षेत्र इस अग्निपरीक्षा में सफल होंगे, जो भ्वजेचवज में नहीं होंगे, और जिनके भ्वजेचवज में बदलने की आशंका भी कम होगी, वहां पर 20 अप्रैल से कुछ जरूरी गतिविधियों की अनुमति दी जा सकती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि न खुद कोई लापरवाही करनी है और न ही किसी और को लापरवाही करने देना है। कल इस बारे में सरकार की तरफ से एक विस्तृत गाइडलाइन जारी की जाएगी। पीएम ने बताया, जो रोज कमाते हैं, रोज की कमाई से अपनी जरूरतें पूरी करते हैं, वो मेरा परिवार हैं। मेरी सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में एक, इनके जीवन में आई मुश्किल को कम करना है। अब नई गाइडलइंस बनाते समय भी उनके हितों का पूरा ध्यान रखा गया है। इस समय रबी फसल की कटाई का काम भी जारी है। केंद्र सरकार और राज्य सरकारें मिलकर, प्रयास कर रही हैं कि किसानों को कम से कम दिक्कत हो।

देश में दस हजार के पार हुई संक्रमित मरीजों की संख्या

नई दिल्ली। देश में जानलेवा कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में दिन पर दिन इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में अब इस महामारी से संक्रमित मरीजों की संख्या दस हजार के पार पहुंच गई है। मंत्रालय के मुताबिक, अबतक 10 हजार 363 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 339 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि 1036 ठीक भी हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *