Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देखिए विडियो-राशन नहीं मिलने पर महिलाओं ने काटा हंगामा

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। रम्पुरा में राशन नहीं मिलने पर आज महिलाओं ने हंगामा कर दिया। दर्जनों की संख्या में महिलाएं कलेक्टेªट पहुंच गयी। जिससे पुलिस में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में पुलिस फोर्स ने वहां पहुंचकर महिलाओं को वापस भेजा।

महिलाओं का आरोप था कि सरकार की ओर से वितरित किया जा रहा राशन कुछ लोगों द्वारा चहेतों को ही बांटा जा रहा है।

रम्पुरा बस्ती में सरकार की ओर से मिलने वाला राशन नहीं मिलने पर आज कुछ महिलाएं नगर निगम और कुछ महिलाएं कलेक्टेªट पहुंच गयी। महिलाओं का आरोप था कि मुख्यमंत्री राहत कोष की ओर से जो राशन बांटा जा रहा है वह सभी जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच रहा है। महिलाओं ने कुछ लोगों द्वारा अपने चहेतों को ही राशन बांटने का आरोप भी लगाया। महिलाएं शिकायत डीएम या किसी अन्य बड़े अधिकारी के सामने रखने के लिए पहुंची थी।

इसकी सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ पहुंच गये और उन्होंने महिलाओं को लाॅकडाउन का पालन करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत दी। पुलिस अधिकारियों ने उनकी शिकायत अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन देकर वहां से लौटा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *