February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दिल्ली से लौटे पुत्र की खुद कराई जांच

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। प्रदेश सरकार द्वारा 15मार्च के बाद बाहर से प्रदेश में आए लोगों की जानकारी होने पर चिकित्सकों द्वारा घर-घर जाकर लोगों की जांच की जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा पंद्रह मार्च के बाद प्रदेश में आकर रहने वालों की खोज कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने व उनको बचाव के लिए उपाय करने की खबर समाचार पत्र में प्रकाशित होने पर चीनी मिल किच्छा के कर्मचारी व पत्रकार बरीत सिंह ने अपने पुत्र हरनीत सिंह के 19 मार्च को दिल्ली से यहां घर आकर रहने की सूचना मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में दी। जिसके बाद कंट्रोल रूम से डाॅक्टर सुरेन्द्र पपनेजा ने अपनी टीम के साथ बरीत सिंह के आवास पर जाकर उनके पुत्र हरनीत सिंह तथा परिवार के अन्य सदस्यों के स्वास्थ्य की जांच की। परिवार के सभी सदस्यों के स्वस्थ होने की संतुष्टि के बाद डाॅक्टर पापनेजा ने कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक निर्देश दिए। डाॅक्टर पपनेजा ने बाहर से आकर निवास करने व बाहर से आने वालो की जानकारी होने पर सूचना देने का निर्देश भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *