February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लाॅकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस ने दिखाई सख्ती

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने लाकडाउन समय सीमा समाप्त होने के बाद बेवजह घूम रहे लोगों को मार्ग से हटाया। उन्होंने कहाकि लाकडाउन के बाद कोई बेवजह सड़कों पर दिखा तो उसके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करने को बाध्य होगी। उन्होंने लोगों को अनावश्यक न घूमने की हिदायत दी। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में कोरेाना संक्रमण के चलते पूरा बनभूलपुरा क्षेत्र सील है। एओ सुशील कुमार पूरे क्षेत्र का जायजा लेते हुए वहां पर पैदल आने-जाने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जरूरी न होने पर लोग घरों में रहें यदि कोई बेवजह घूमता दिखा तो पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *