Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चार हजार के पार हुई कोरोना के मरीजों की संख्या,अब तक 109 लोगों की मौत

नई दिल्ली(उद ब्यूरो)। जानलेवा कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। आज संक्रमित मरीजों की संख्या चार हजार के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 4067 मामलों में से 3666 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 291 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टðी दे दी गई है और जबकि एक देश से बाहर जा चुका है। अबतक 109 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना वायरस के कारण अब तक महाराष्ट्र में सबसे अधिक 45 मौत हुई हैं। इसके बाद गुजरात में 11 , तेलंगाना में सात , मध्य प्रदेश में 9, दिल्ली में 7, पंजाब में पांच, कर्नाटक में चार, पश्चिम बंगाल में तीन हुई हैं, जबकि जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश और केरल में दो मौत हुईं। तमिलनाडु में तीन, आंध्र प्रदेश, बिहार और हिमाचल प्रदेश में एक-एक मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अगर तब्लीगी जमात के मामले नहीं आए होते तो देश में कोरोना के हालात कुछ और होते। अकेले तब्लीगी के 21 राज्यों से कुल 1095 पाॅजिटिव मामले अबतक सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय में जाॅइंट सेक्रटरी लव अग्रवाल ने डेली ब्रीफिंग में बताया कि अब तक देश के 274 जिले कोरोना वायरस से प्रभावित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि तबलीगी जमात का मामला नहीं होता तो भारत में संक्रमण की दर काफी धीमी होती। अग्रवाल ने कहा, श्कोविड-19 के मामले वर्तमान में औसतन 4।1 दिन में दोगुने हो गए हैं, अगर तबलीगी जमात का मामला नहीं होता तो दोगुने होने में औसतन 7.4 दिन का समय लगता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *