February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लाॅक डाउन का उल्लंघन करने पर भाजपा नेता सहित चार दुकानदार गिरफ्तार

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। तय सीमा के बाद दुकान खोलने पर पुलिस ने भाजपा नेता सहित चार दुकानदारों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। जबकि एक दुकानदार का चालान कर दिया है। कोतवाल कैलाश भट्ट ने बताया कि लाॅकडाउन के चलते जिला प्रशासन ने आज प्रातः 7 से 10 बजे तक आवश्यक दुकाने खोलने की अनुमति दी थी लेकिन समय अवधि बीतने के बाद पांच मंदिर के सामने हरीश कुमार पुत्र स्व.श्यामदास, सुभाष चन्द्र पुत्र स्व. नाथूराम और गंाधी कालोनी निवासी वसीम पुत्र असलम, खेड़ा कालोनी निवासी आकाश पुत्र नत्थूलाल नेे दुकानें खोली हुई थी जिनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जबकि प्रीत बिहार रम्पुरा निवासी त्रिलोचन सिंह पुत्र स्व. गोपाल सिंह का चालान कर दिया गया। इन दुकानदारों में एक दुकानदार भाजपा का पूर्व नगराध्यक्ष रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *