February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अफवाह फैलाने वाले छह लोगों के खिलाफ मुकदमा

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। कोरोना वायरस को लेकर अफवाह फैलाने के मामले में पुलिस ने 6 लोगो के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है। कोतवाल कैलाश भट्ट ने बताया कि चन्दरपुर जिला मैनपुरी व हाल प्रीत विहार रम्पुरा निवासी मोहित पुत्र रामावतार, रम्पुरा थाना भोट रामपुर व हाल प्रीत विहार कालोनी निवासी अंकित सिंह तोेमर पुत्र सुरेश सिंह तोमर तथा कैलाश पुत्र शिव अवतार, गांव अलीगढ़ टप्पल व हाल प्रीत विहार कालोनी निवासी राहुल पुत्र बलवीर सिंह, ग्राम फरदिया थाना बहेड़ उत्तर प्रदेश व हाल प्रीत विहार कालोनी निवासी लखविन्दर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह और राहुल पुत्र वीरपाल सिंह के खिलाफ कोरोना वायरस को लेकर अफवाहें फैलाने के आरोप में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। कोतवाल ने कहा कि यदि कोई भी कोरोना वायरस को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहे फैलाएगा तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *