February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पीएम मोदी आज रात देश को संबोधिात करेंगें

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी एक हफ्ते में दूसरी बार आज रात आठ बजे देशवासियों को संबोधित करेंगे। इस सिलसिले में पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूंगा। इससे पहले पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील कर कहा था कि सभी लोग लाॅक डाउन को गंभीरता से लें और अपने साथ-साथ अपने परिजनों की रक्षा करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सरकारों से भी अनुरोध कर कहा था कि वे अपने यहां सख्ती के साथ नियम-कानून का पालन करवाएं। प्रधानमंत्री ने सोमवार को ये भी कहा था, लाॅक डाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वो नियमों और कानूनों का पालन करवाएं।इसके साथ ही कोरोना को लेकर पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों से 25 मार्च को वीडियो काॅन्Úेंस के जरिये संवाद करेंगे। पीएम ने नरेंद्र मोदी एप पर लोगों से सुझाव और सवाल मांगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके यह जानकारी दी। उन्होंने लोगों से कहा कि 25 मार्च को शाम 5 बजे वीडियो काॅन्Úेंसिंग से होने वाली इस बातचीत से आप जुड़ सकते हैं। अगर आपके पास कोई सुझाव या सवाल हो तो नरेंद्र मोदी एप के कमेंट सेक्शन में जाकर साझा कर सकते हैं।कोरोना वायरस (ब्वतवदंअपतने) की चपेट में लगभग पूरा देश आ चुका है। देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या अब बढ़कर 492 हो गई है। इसमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। कोविड-19 से अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कोविड 19 के दुनियाभर में करीब 3 लाख 80 हजार से ज्यादा मरीज हैं और 16,497 लोगों की मौत हो चुकी है। 30 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में लाॅकडाउन की स्थिति है। इसमें दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र और पुîóुचेरी में कफ्र्यू लगा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *