Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत में एक की मौत

गदरपुर(उद संवाददाता)। सुबह तड़के ट्रक की ट्रैक्टर ट्राली से हुई भिड़ंत में ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात्रि करीब 2ः30 बजे ट्रक संख्या यूपी 21एएन-1996 का 25 वर्षीय चालक विक्की मौर्य पुत्र चुन्नीलाल निवासी ग्राम धनोरा, तहसील स्वार, जिला रामपुर खटीमा जा रहा था कि चीनी मिल मोड के पास लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली से ट्रक की भिड़ंत हो गई। भिडन्त इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के सामने वाले हिस्से के परखच्चे उड गये जिसके परिणाम स्वरूप चालक विक्की मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड दिया। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने जैसे-तैसे विक्की मौर्य के कैबिन में फंसे शव को बाहर निकाला और परिजनों को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने विक्की मौर्य के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। वहीं, पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक को कब्जे में लेकर अपनी सुपुर्दगी में खड़ा कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *