February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। एक नवविवाहिता को दूसरे धर्म का युवक बहलाफुसलाकर भगा ले गया। आरोप है कि नवविवाहिता लाखों कीमत के जेवर भी साथ ले गयी। पुलिस को दी तहरीर में खेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बहन का गत माह पीलीभीत में विवाह हुआ था और वह इन दिनों मायके आयी थी। गत दिवस वह बाजार गयी लेकिन वापस नहीं लौटी। इस मामले की शिकायत पुलिस से की। उसने बताया कि पता चला है कि ग्राम शिवाला कलां थाना शिवाला जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी दूसरे समुदाय का युवक जो खेड़ा में किरायेदार था वह बहला फुसलाकर उसकी बहन को भगा ले गया है और घर में रखे साढ़े तीन लाख कीमत के सोने चांदी के जेवर भी ले गया है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *