February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चिकित्सा कर्मियों का प्रदर्शन के साथ सांकेतिक कार्य बहिष्कार

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)।पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ किये जा रहे आंदोलन के तहत जिला चिकित्सालय में कार्यरत तमाम चिकित्साकर्मियों ने आज जोरदार प्रदर्शन कर दो घंटे का सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया। रोषित कर्मचारियों का कहना था कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का प्रदेश में सम्मान किया जाना चाहिए। जब तक उनकी न्यायोचित मांग पूरी नहीं की जाती आंदोलन जारी रखा जायेगा। इस दौरान डा.आरडी भट्ट, डा. नागेंद्र, डा. पीसी पंत, फार्मासिस्ट जेएस रौतेला, सिस्टर जामवंती राय, ऋचा निष्ठा, जानकी खडायत, रेनू हेमा, मिंती गाइन, राजेंद्र शर्मा, नवल किशोर, कैलाश जोशी, लक्ष्मण नदगली, शिव प्रताप, दिलीप, चंदन सिंह, डीएस शर्मा, पूर्णिमा वर्मा, तनुजा किरौला, विरमा देवी, संतोष द्विवेदी, ऐजाज अहमद, पुनीत ठाकुर, केएस नेगी, रोहित सक्सेना व त्रिवेदी सहित तमाम चिकित्साकर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *