Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ओबीसी इम्पलाइज एसोसिएशन का अनिश्चित कालीन धरना जारी

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। उत्तराखंड जनरल ओबीसी इम्पलाइज एसोसिएशन का अनिश्चितकाालीन धरना 11वें दिन भी जारी रहा। जिला मुख्यालय पर ओबीसी कार्मिकों ने पैदल रैली निकाली जो धरनास्थल से गांधीपार्क मुख्य बाजार तक निकाली गयी। उन्होंने सरकार के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया। वक्ताओं ने कहा कि संवैधानिक रूप से सृजित न्याय व्यवस्था की सर्वोच्च संस्था द्वारा पदोन्नति में आरक्षण को समाप्त करने के आदेश के उपरान्त भी राज्य सरकार हठधर्मिता के कारण लागू नहीं कर रही। धरनास्थल पर सेना के अधिकारियोंव कर्मचारियों ने भी सहयोग किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो आपातकालीन सेवा भी बंद कर दी जायेगी। धरना देने वालों में प्रदीप कुमार जोशी, शशिवर्धन अधिकारी, नवल शर्मा, घनश्याम कांडपाल, देवेश चक्रवर्ती, डीके जोशी, वीरेंद्र पांडे,योगेश ततराड़ी, कमल जोशी, उमेश चंद्र जोशी, विनोद गोस्वामी, हरजीत सिंह, मो. यासीन, मो. असलम, कुमुद कार्की, रूचि शुक्ला, तारा पांडे, सुमन सिंह, मुन्नी कांडपाल, दीपा जोशी आदि कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *