Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। किच्छा निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों मं मौत हो गयी। परिजन उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घाोषित किया। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार ग्राम नजीमाबाद डोहराडाम किच्छा निवासी संतो कौर पत्नी खुमान सिंह का स्वास्थ्य गत दिवस संदिग्ध परिस्थितियों में खराब हो गया था जिससे परिजनों में हड़कम्प मच गया। घटना के समय खुमान मजदूरी के लिए गया हुआ था। जबकि घर में संतो की सास व तीन छोटे बच्चे मौजूद थे। संतो को गंभीर हालत में उपचार के लिए तत्काल किच्छा राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसकी हालत बेहद चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया। जब तक संतो को जिला चिकित्सालय पहुंचाया जाता उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ंने संतो को मृत घोषित कर दिया। आज प्रातः मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में लिया और आवश्यक जानकारी लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना की सूचना मिलने पर मृतका के परिजन जिला चिकित्सालय आ पहुंचे और संतो का शव देख उनमें कोहराम मच गया। मृतका के परिजनों का कहना था कि ससुराल पक्ष द्वारा पिछले काफी समय से पुत्री का मानसिक व शारीरिक शोषण किया जा रहा था जिसकी शिकायत उनसे कई बार की गयी। उनका यह भी आरोप है कि विगत दिवस संतो को उसके पति ने बेरहमी से पीटा और गत दिवस ससुरालियों ने मिलकर उसे विषाक्त पदार्थ खिला दिया और मौके से चले गये। उनकी गैरमौजूदगी में संतो की हालत तेजी से बिगड़ गयी। चिकित्सकों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *