Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। गत दिवस नैनीताल मार्ग स्थित पैट्रोल पंप में चोरी हुई मोटर साईकिल को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर चंद घंटों ंमें बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आवास विकास चैकी प्रभारी धीरज वर्मा ने बताया कि ग्राम मानपुर ओझा बिलासपुर निवासी विनय भंडारीे ने गत दिवस रपट दर्ज करायी थी कि उसने अपनी मोटर साईकिल संख्या यूके 06 आर 4506 नैनीताल रोड स्थित एचपी पैट्रोल पंप पर खड़ी की थी। जहां से अज्ञात व्यक्ति उसे चुरा ले गया। पुलिस मामले की रपट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि आज वह साथी पुलिसकर्मियों कां. पंकज पोखरिया व मनोहरलाल के साथ अटरिया मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान अटरिया तिराहे पर युवक संदिग्ध रूप से बाइक पर सवार होकर आता दिखायी दिया। संदेह होने पर जब पुलिसकर्मियों ंने उसे रोकना चाहा तो युवक वापस भागने काप्रयास करने लगा जिस पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर कुछ दूरी पर उसे दबोच लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम पता मोहल्ला पहाड़गंज निवासी मो. आसिफ पुत्र मुर्शद अली बताया। उसके पास से बरामद बाइक संख्या यूके-06आर/4506 के कागज मांगे तो वह टाल मटोल करने लगा। जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो मोहम्मद आसिफ ने बताया कि उसने यह मोटरसाइकिल गत दिवस नैनीताल मार्ग स्थित पेट्रोल पम्प से चोरी की थी। पुलिस ने मो. आसिफ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *