Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पंतनगर(उद संवाददाता)। 26 जनवरी 2020 को युवक को गुमराह कर उससे सोने के जेवरात ठगने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से हजारों की नकदी बरामद कर ली। थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि गत 26 जनवरी को चार अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति को अपनी बातों में फंसाकर उसके पास से दो गले के सोने के हार व दो जोड़ी झुमके ठग लिए तथा फरार हो गये। पीड़ित ने घटना की रपट दर्ज करा दी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले के खुलासे में जुट गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उनकी अगुवाई में पुलिस टीम ने औचक दबिश देकर बांसमंडी बरेली निवासी मुजाहिद उर्फ मज्जू पुत्र आबिदी, बांसमंडी गोबियान बरेली निवासी साजेज पुत्र जगीर अहमद, उदयपुर जसरथपुर थाना बिथरू चैनपुर बरेली निवासी साजिद रजा खाान पुत्र नत्थू खान व बांसमंडी बरेली निवासी मोबीन पुत्र रईस अहमद को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से ठगे गये जेवरात से बिक्री से प्राप्त 14500 रूपये बरामद किए। टीम में एसआई राजेन्द्र प्रसाद, का. कृपाल बोरा, सुरेन्द्र सामंत, दीपक मेहरा, व भोलानाथ गोस्वामी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *