February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज

ऋषिकेश(उद सहयोगी)। अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आज प्रथम नगरी में गंगा तट पर आगाज हो गया। मुनिकीरेती में गढ़वाल मंडल विकास निगम व उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सहयोग से गंगा रिसाॅर्ट में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव में उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत योग पहुंचे। गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्ष महावीर सिंह रागड़ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को स्मृति चिर् िंदेकर सम्मानित किया। वहीं, परमार्थ निकेतन में 31वें अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पर्यटन मंत्री भारत सरकार प्र“लाद पटेल, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल व वन मंत्री भरत सिंह करेंगे। अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में शिरकत करने के लिए बड़ी संख्या में देश व विदेश के योग साधक यहां पहुंचे हैं। सात दिनों चलने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में देश और दुनिया के जाने माने योगाचार्य योग साधकों का मार्गदर्शन करेंगे। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में आध्यात्मिक व्याख्यान श्रंृखला में विश्व प्रसिद्ध विभूतियां श्री श्री रविशंकर, योगगुरु स्वामी रामदेव महाराज, स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज, डाॅ. प्रणव पण्डड्ढा, आचार्य बालकृष्ण, डाॅ. वंदना शिवा, रेवा माइकल बेकविथ, घ्क्षप्रस ई ए, डाॅ. एलेन्ड्रेंडो जुंगर गौर गोपाल दास, गुरुमुख कौर खालसा, टाॅमी रोजेन, आहार विशेषज्ञ रूजुता दिवाकर, स्मिता नरम, किया मिलर, जेनेट एटवुड, स्टीवर्ट गिलक्रिस्ट, आनंद मेहरोत्रा, आनंद्रा जाॅर्ज, जोआना फासो, सियाना शर्मन, केटी बी हैप्पी आदि पहुंचेंगे। अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में विश्व विख्यात सूफी गायक, कैलाश खेर अपने कैलाशा बैंड के साथ प्रेरणादायक संगीत प्रस्तुत करेंगे। प्रख्यात ड्रम एवं ताल वादक शिवमणि और रूना रिजवी, मंत्रमुग्ध करने वाला संगीत प्रस्तुत करेंगे, प्रेम से परमानंद की यात्रा कीर्तनियों का आत्मा को छूने वाला कीर्तन, इजरायल से विशेष रूप से आए संगीतकार गिल राॅन शामा का हिब्रु और हिंदी भाषा के सम्मिश्रण वाला अद्भुत संगीत साथ ही अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगीतकारों और कलाकारों से सुशोभित होगा। परमार्थ निकेतन कला मंच, द वलर््ड आॅफ कल्चरल यूनियनः ए इवनिंग आॅफ कल्चरल साॅग, परमार्थ गुरुकुल के ऋषिकुमारों द्वारा डांस एंड थिएटर परफाॅरमेंस, सूफी डांस मर्ट गुलर की टीम के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। योग की कक्षाएं सुबह चार बजे से रात 9ः30 बजे तक होंगी, जिसमें प्रमुख रूप से अष्टांग योग, अयंगार योग, हठ योग, राज योग, भक्ति योग, कर्मयोग, गंगा योग, विन्यास योग, कुण्डलिनी योग, जीवमुक्ति योग, सिन्तोह योग, सेमैटिक योग, लीला योग, डीप योग आदि का अभ्यास कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त ध्यान, मुद्रा, वैदिक मंत्र, संस्कृतवाचन, आयुर्वेद, सांउड हीलिंग, रेकी, दर्शन, होम्योपैथी चिकित्सा तथा अनेक कार्यशालाएं, नाटक प्रदर्शन, व्याख्यान, प्रवचन तथा इंटरेक्टिव सत्रों का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *