Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्मैक और हजारों की नकदी के साथ युवक गिरफ्तार

नानकमत्ता(उद संवाददाता)।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने युवक को स्मैैक व हजारों की नकदी समेत गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत उनकी अगुवाई में एसआई ललित चैधरी, जगत सिंह भंडारी, कां. मोहित वर्मा व प्रकाश आर्य गश्त पर थे। बाउली साहिब जाने वाले मार्ग पर एक युवक संदिग्ध आता दिखाई दिया। पुलिस कर्मियों को देख युवक भागने का प्रयास करने लगा जिस परर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम पता ग्राम बिचुवा निवासी गुरमीत सिंह पुत्र चरन सिंह बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 2.65 ग्राम स्मैक व 5120 रुपए नकद, दो मोबाइल बरामद किये। पुलिस ने युवक की मोटरसाइकिल संख्या यूके 06 एसी 8271 को सीज कर दिया। थानाध्यक्ष कमलेश भट्टð ने बताया कि नशे के खिलाफ आगे भी अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *