Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर(उद संवाददाता)। संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खबर लिखे जाने तक घटना के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। जानकारी के मुताबिक मोहल्ला महेशपुरा जीत काॅलोनी निवासी खूब सिंह सैनी की 19 वर्षीय पुत्री प्रियंका स्थानीय राधे हरि स्नाकोत्तर महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है । बताया जा रहा है कि गत सायं मां ने उसे किसी बात पर फटकार लगाई। इसी बात को लेकर गुस्से में छात्रा ने ड्राइंग रूम में खुद को बंद कर चुन्नी से फांसी लगा लिया। मृतिका दो बहन एक भाई में सबसे छोटी थी। घटना के वक्त घर में मृतका की मां के अलावा उसकी भाभी और बच्चे मौजूद थे। मृतका के बड़े भाई प्रदीप ने बताया कि उसकी बहन को गुस्सा बहुत आता था। पूर्व में भी डांट डपट करने पर उसने आत्महत्या का प्रयास करने की धमकी दी थी। फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया। अचानक घटी घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *