Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

धोखाधड़ी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के दो आरोपियों को दिल्ली स्थित कश्मीरी गेट से दबोच लिया। दोनों के खिलाफ मध्यप्रदेश के व्यवसायी से साढ़े छह लाख की धनिया हड़ने का आरोप है। अभी पुलिस दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। मध्यप्रदेश के गुना जिले के कुंभराज सदर बाजार निवासी व्यवसायी राजेंद्र जैन ने 12 जनवरी को कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि 25 नवंबर 2019 को दीपक कुमार झा, केशरवानी काम्पलेक्स बरेली रोड हल्द्वानी के पते पर भजन ट्रेडिंग कंपनी के नाम से 235 बोरी धनिया मंगाया। धनिया के एवज में व्यवसायी को आरोपियों ने छह लाख 56 हजार का चेक दिया। बैंक कर्मियों ने जांच कर बताया कि आरोपियों के खाते में पैसे ही नहीं हैं इस मामले में व्यवसायी की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमे की जांच कर रहे मंडी चैकी प्रभारी मुन्नौवर हुसैन ने आरोपियों के बारे में पता किया। पुलिस ने दिल्ली के कश्मीरी गेट से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों में दिल्ली के दिलशाद बाग गार्डन निवासी उदय मराठा (पूणे) का रहने वाला है। दूसरा आरेापी दीपक कुमार झा दिल्ली के करावल नगर उत्तर पूर्वी का रहने वाला है। मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। दोनेां दिल्ली में कमरा लेकर रह रहे थे। विवेचक उपनिरीक्षक मुन्नौवर हुसैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी एक गिरोह से जुड़े हैं। गिरोह में शामिल चार लोगों में सिर्फ दो गिरफ्तार हुए हैं। इन पर अन्य मामले भी गाजिया बाद, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *