Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर(उद संवाददाता)। अलग-अलग हादसों में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। मोहल्ला कटोरा ताल निवासी 35वर्षीय आमिर पुत्र जाकिर खान छत पर टहल रहा था कि इसी दौरान संतुलन बिगड़ने के कारण वह 3 मंजिला से नीचे आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य मामले में रिश्ते के भाई के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौसी के घर जा रहा युवक रोड भी सड़क दुर्घटना में घायल हुआ। ग्राम बिलावाला तहसील ठाकुरद्वारा निवासी 17वर्षीय आकाश पुत्र चंद्रसेन अपने भाई रवि को बाइक पर बिठाकर भानपुरा स्थित मौसी के घर जा रहा था। इसी दौरान अलीगंज रोड पर सकट पूरा के समीप अज्ञात वाहन से बाइक की भिड़ंत हो गई जिसमें आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि बाइक पर पीछे सवार रवि बाल बाला बच गया। दोनों को नाजुक हालत में उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *