Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोरियों के खिलाफ ग्रामीणों ने किया विधायक का घेराव

लालपुर(उद संवाददाता)। लालपुर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से परेशान लोगों ने आज ब्लाक प्रमुख विपिन जल्होत्रा के साथ विधायक राजेश शुक्ला का घेराव किया। क्षेत्र में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से अवगत कराते हुए ब्लाक प्रमुख के साथ आए हुए लोगों ने विधायक शुक्ला को बताया कि पिछले 1 महीने में 3 चोरियों की घटनाएं लालपुर क्षेत्र में हो चुकी हैं। गत दिवस मनीष गुंबर की मोबाइल की दुकान में चोरों ने हाथ साफ कर लिया। पुलिस को अवगत कराने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं । करीब 10 दिन पूर्व केवी पुरम में रिटायर्ड फौजी के घर हुई चोरी का भी अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। लालपुर क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं और लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। विधायक शुक्ला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरिंदरजीत सिंह से फोन पर वार्ता कर लोगों के आक्रोश से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि लालपुर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन कड़ी कार्रवाई कर चोरी की घटनाओं पर रोक लगाए। एसएसपी ने विधायक को आश्वस्त किया कि मोबाइल की दुकान में हुई चोरी का पुलिस शीघ्र खुलासा करेगी। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य विपिन जल्होत्रा ,अमृतपाल सिंह, राकेश कुमार गुंबर, मनीष गुंबर, हरबंस गुंबर, जसवीर सिंह, राम लाल गुंबर, मदन लाल गुंबर, अविनाश ठुकराल, , रजनीश पांडे, पवन दुबे, जय प्रकाश सिंह, नरेंद्र ठुकराल, सुनील, विक्रांत समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *