Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ठुकराल ने पिता की स्मृति में वितरित किये कम्बल

रुद्रपुर(उद संवाददाता)।ट्रांजिट कैंप नेताजी सुभाष पार्क में विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने पिता स्व. खान चंद ठुकराल की स्मृति में गरीब एवं जरूरत मंद 500 नागरिकों को कम्बल भेंट किये। इस दौरान सभी ने विधायक राजकुमार ठुकराल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्री ठुकराल ने कहा कि बजरंगबली के आशीर्वाद से जीवन में हर कुछ प्राप्त हुआ है उसमें से एक हिस्से को सेवा में देने से कभी कुछ नहीं घटता उन्होंने कहा कि अपने बुजुर्गों से मिली जनसेवा की प्रेरणा और लोगों के अपार आशीर्वाद से आज इस मुकाम पर हैैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर इसी तरह सामर्थ और शत्तिफ देता रहे ताकि हम अपने सेवाकार्याे में प्रतिबद्ध रह सके। इस दौरान संजय ठुकराल, अर्जुन विश्वास ,सुधीर शर्मा ,सुकुमार अधिकारी, किशन पाल विश्वास, दिलीप अधिकारी, आनन्द शर्मा ,सुशील मण्डल, जुलाल मिस्त्री ,दीपक कर्तनिया ,मनोज दास ,दिनेश तोमर ,रमन विश्वास,आसाराम ,डाॅक्टर एमपी मौर्या ,डाॅ भीम सेन शर्मा, महंत अधिकारी ,विश्वजीत ,दिनेश तोमर,रतन मंडल ,नीलम आर्य, गीता देवी ,आशीष छाबड़ा ,अजय नारायण,राजेश ग्रोवर,चोखे लाल गंगवार ,रोबिन विश्वास आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *