Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सितारगंज में रेल लाइन के लिए पूर्व सांसद महेन्द्रपाल बैठे धरने पर

सितारगंज।(उद सम्वाददाता) सितारगंज में रेल परियोजना के निर्माण के लिए अपने साथियों के साथ पूर्व सांसद महेंद्र पाल सिंह एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के साथ ही केंद्र सरकार को भी जमकर कोसा। कहा कि सितारगंज रेलवे लाइन की स्वीकृति होने के बाद भी राज्य सरकार रेलवे विभाग को भूमि उपलब्ध नही कर पा रही है। जिसके बाद उन्होंने  मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से भेजा। शनिवार को मंडी समिति के  प्रांगण में  पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल के नेतृत्व में दर्जनों क्षेत्र के आंदोलनकारियों एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं धरना दिया। इस मौके पर सभा का आयोजन किया गया। सभा में बोलते हुए वत्तफाओं ने रेलवे लाइन की पुरजोर मांग करते हुए  रेलवे लाईन नहीं होने से हो रही आम जनता की परेशानियों को उजागर किया। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि सितारगंज, सिडकुल, शत्तिफ फार्म, नानकमत्ता, खटीमा नई रेल परियोजना के संबंध में वह लोग आकृष्ट करना चाहते हैं। पूर्व में यह परियोजना वर्ष 2003 में किच्छा, खटीमा रेल परियोजना के रूप में शुरू हुई थी। जिसका रेलवे विभाग द्वारा सर्वे भी किया गया था। परंतु उत्तफ परियोजना हेतु राज्य सरकार द्वारा भूमि अधिकरण ना किए जाने के कारण कार्य नहीं हो सका। बताया कि अब बदली परिस्थिति में उत्तराखंड सरकार के निर्देशानुसार क्षेत्र में नई लाइन का सर्वे एलाइनमेंट पूर्वाेत्तर रेलवे द्वारा किया कर लिया गया है। और इस पर योजना हेतु भूमि दिए जाने हेतु राज्य सरकार को अवगत करा दिया गया है। रेलवे द्वारा इस परियोजना की कुल लागत 1389.76 करोड़ आंकी गई है। जिसमें भूमि अधिग्रहण हेतु कुल लागत 526. 69 करोड़ है। भूमि अधिग्रहण हेतु पूर्वाेत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा जिलाधिकारी उधम सिंह नगर व प्रमुख सचिव परिवहन उत्तराखंड शासन को वर्ष 2018, 19 में तीन पत्र भेजे जा चुके हैं, परंतु राज्य सरकार द्वारा भूमि अर्जन हेतु अभी तक कोई कार्यवाही धरातल पर नहीं दिख रही है। उन्होंने बताया कि रेल परियोजना के बन जाने से टनकपुर से पूर्णागिरि धाम, नानकमत्ता का प्रख्यात सिख गुरुद्वारा एवं सिडकुल, सितारगंज औद्योगिक पार्क व पिथौरागढ़ का सीमांत क्षेत्र सीधे प्रदेश की राजधानी देहरादून व देश की राजधानी दिल्ली के साथ-साथ पूरे देश से जुड़ जाएंगे। जिससे प्रदेश की आर्थिक मजबूती बढ़ेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से रेल परियोजना के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है। इस मौके पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री रामनगीना प्रसाद, नगर पालिका चेयरमैन हरीश दुबे, पूर्व चेयरमैन अनवार अहमद, नानकमत्ता पालिका चेयरमैन प्रेम सिंह टूरना, किसान नेता हरीश तिवारी, ब्लाॅक अध्यक्ष हरपाल सिंह, सभासद रवि रस्तोगी, सरताज अहमद, नरेंद्र सिंह बमराह, यूसुफ मलिक, उत्तम आचार्य, मुगनी अहमद, नित्यानंद जोशी, उमेद सिंह नेगी, बाबू मियां, सत्येंद्र बंसल, संदीप बाबा, शकील अंसारी, मुख्तार अंसारी, ज्ञानचंद कम्बोज, जमील अल्वी, आदि लोग रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *