Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। गत सायं बिलासपुर थाना क्षेत्रांतर्गत एक फैक्ट्री में कार्य के  दौरान वृद्धा श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गयी। आनन फानन में उसे उपचार के लिए यहां जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ंने उसे मृत घोषित किया। घटना की जानकारी मिलते ही फैक्ट्री में हड़कम्प मच गया और परिजनों मेें कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर परिजनों से आवश्यक जानकारी ली और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार ग्राम मुबारकपुर मिलक निपनिया थानाकैमरी बिलासपुर निवासी 67वर्षीय भूपदेई पत्नी धरमपाल ग्राम टमेरा बिलासपुर स्थित गणेशा इको स्पेयर लि. फैक्ट्री में काम करती थी। गत सायं कार्य के दौरान वह अचानक असंतुलित होकर माथे के बिल फर्श पर आ गिरीर और उसकी नाक से खून की धारा बह उठी। भूपदेई को इस हालत में देख वहां मौजूद अधिकारियों व श्रमिकों में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में उसे उपचार के लिए तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। मृतका भूपदेई के पति धरमपाल का स्वास्थ्य खराब रहता है जिस कारण वह कार्य पर नहीं जा पाते। भूपदेई के दो पुत्र 40वर्षीय देवकीनंदन व 35वर्षीय रामरक्षपाल भी परिजनों से अलग रहते हैं। जबकि पुत्री की शादी हो चुकी है। मृतका भूपदेई फैक्ट्री में नौकरी कर किसी तरह परिवार का भरण पोषण कर रही थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *