Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अंग्रेजी शराब की दुकान से हजारों की शराब चोरी

लालपुर (उद संवाददाता)। अज्ञात चोरों ने अंग्रेजी शराब की दुकान के ताले तोड़ हजारों की कीमत का सामान उड़ा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। रामेश्वरपुर रोड पर अंग्रेजी शराब का ठेका है जो अरविंद सिंह के नाम पर है। गतरात्रि सेल्समैन ठेका बंद कर घर चला गया। आज प्रातः चैकीदार ने दुकान के ताले टूटे देखकर सेल्समैन और पुलिस को सूचित किया। जब उन्होंने जांच शुरू की तो देखा कि सीसी टीवी की डीबीआर, वाइफाइ, 50हजार कीमत की शराब और अन्य सामान चोरी था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *