February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रैली में उत्तराखंड से हजारों कांग्रेसियों ने किया दिल्ली कूच

देहरादून(उद संवाददाता)। केंद्र की मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आहवान पर दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली में अन्य प्रदेशों के साथ ही उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से भी भारी संख्या में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों ,महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, पूर्व सैनिक कांग्रेस व अन्य अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ता भारत बचाओ महारैली में शामिल हुए। भारत बचाओ रैली में उत्तराखंड से कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में दिल्ली पहुचे। प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सीएम हरीश रावत,नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृद्येश,गोविंद सिंह कुंजवाल, प्रदीप टम्टा,समेत कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली पहुंच केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया। कहा कि उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में जनता भाजपा की असलियत जान चुकी है। केंद्र की मोदी सरकार में  आर्थिक मंदी, घटते रोजगार, लगातार गिरती हुई जीडीपी, पेट्रोल -डीजल की बढ़ती कीमतें, प्याज की आसमान छूती कीमतें व कमर तोड़ महंगाई के साथ ही कांग्रेस ने देशभर में महिलाओं के साथ हुई हिंसक वारदातों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।  महंगाई से आम आदमी त्राहि त्राहि कर रहा है। प्याज देश के कई हिस्सों में डेढ़ सौ रुपया पार चला गया है व सब्जियां और अनाज की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। महंगाई के नाम पर चुनाव लडने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में पेट्रोल और डीजल तथा रसोई गैस की कीमतें बढ़कर लोगों के लिए मुसीबत बन चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *