February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भारत बचाओ रैली में उमड़े कांग्रेसी

नई दिल्ली(उदब्यूरो) रामलीला मैदान में कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में आज देश भर से लाखों लोग जुटे। उत्तराखण्ड से भी रैली में हजारों कांग्रेसियों ने प्रतिभाग किया। रैली को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि आज हम सब इसलिए यहां आए हैं क्योंकि काफी समय से देश की हालत बहुत गंभीर हो गई है। हमारी जिम्मेदारी बनती है कि अपने घरों से बाहर निकलें और इसके खिलाफ आंदोलन करें। आज वही वत्तफ आ गया है। देश को बचाना है तो हमें कठोर संघर्ष करना होगा। आज हमारे युवा इस तरह की बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं जैसा दशकों में नहीं हुआ। लगी लगाई नौकरियां जा रही हैं। उनके सामने अंधेरा ही अंधेरा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा बीजेपी ने मुझसे कहा कि अपने भाषण के लिए माफी मांगे लेकिन मेरा नाम राहुल सावरकर नही हैं मेरा नाम राहुल गांधी हैं मैं माफी नहीं मांगूंगा। राहुल ने नोटबंदी का मुद्दा उठाते हुए कहा, मोदी ने आपसे झूठ कहा कि काले धन के खिलाफ लड़ाई लड़नी है, आम लोगों की जेब से पैसा नहीं निकाला और अडानी और अनिल अंबानी को दे दिया। राहुल गांधाी ने कहा एक लाख 40 हजार करोड़ रुपये कुछ दिन पहले 15- 20 लोगों का कर्जा माफ किया। आपसे टेलीफोन इस्तेमाल करने का 50 प्रतिशत पैसा बढ़ा देंगे। लेकिन अमीरों का कर्जा माफ कर देंगे। जब आप खरीदते हो, फैक्ट्रियां ये चीजें बनाती हैं। चीजें बनाने के लिए आपको काम मिलता है। यही इकोनाॅमी का सिस्टम है। नरेन्द्र मोदी ने आप सबके जेब से पैसा खींचकर निकाल लिया। हमने राज्यों में कर्जा माफ क्यों किया। हम सही एमएसपी क्यों देते हैं क्योंकि हम जानते हैं कि किसान के बिना अर्थव्यवस्था आगे जा ही नहीं सकती। मनरेगा हमने क्यों दिया क्योंकि हम जानते हैं कि मजदूरों के बिना देश आगे नहीं जा सकता। मोदी ने सारा पैसा खींचकर अमीरों को दे दिया। आपने पूरे देश ने नरेन्द्र मोदी को चुना। क्यों चुना देश को मजबूत करने के लिए चुना, जीडीपी बढ़ाने के लिए किया। लेकिन उन्होंने नहीं किया। इनको ये भी नहीं मालूम की हिन्दुस्तान की रीढ़ किसानों ने अपनी जान ली। जम्मू-कश्मीर में नाॅर्थ-ईस्ट में जाइए देखिए नरेन्द्र मोदी ने क्या काम किया है। आग लगा दिया है। बांटने का काम करते हैं देश को कमजोर करने का काम करते हैं।  टीवी पर नरेन्द्र मोदी रोज दिखाई देते हैं। दिनभर दिखते हैं। टीवी पर 30 सेकंड का एड आता है वो लाखों रुपये में आता है। मनमोहन सिंह को आप कभी देखते हो टीवी पर। मोदी जी जब टीवी पर आते हैं तो उसका खर्चा कौन देता है वो लोग देते हैं जिनको मोदी जी ने आपका पैसा दिया है। दुनिया का भविष्य चाइना और इंडिया था और आज ये प्याज पकड़े हुए हैं। हिन्दुस्तान की अर्थव्यवस्था मोदी ने स्वयं अकेले नष्ट कर दी। आपको याद होगा 8 बजे रात को टीवी पर आए और बोले भाइयो और बहनो। नरेन्द्र मोदी ने ऐसी चोट मारी कि आजतक जो नुकसान हुआ वो ठीक नहीं हुआ। आपसे झूठ कहा कि कालेधन से लड़ाई है, भ्रष्टाचार को खत्म करना है। झूठ कहा। माता-बहनों और आपके जेब से पैसे निकाला और अंबानी और अडानी के हवाले कर दिए। उसके बाद गब्बर सिंह टैक्स। मनमोहन सिंह ने और चिदंबरम ने कहा कि इसको आप पायलट प्रोजेक्ट के बिना मत लागू कीजिए लेकिन उन्होंने कहा नहीं। और उन्होंने रात 12 बजे गब्बर सिंह टैक्स लागू कर दिया। जो जीडीपी ग्रोथ 9 परसेंट होती थी वह आज 4 परसेंट हो गया। पुराने तरीके से नापो तो 2.5 परसेंट भी नहीं होगा। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा मोदी के सारे वादे झूठे थे। आज से तकरीबन 6 साल पहले मोदी जी ने देश की जनता को बड़े-बड़े सब्जबाग दिखाए थे। उन्होंने जनता से वादा किया था कि वो 2024 तक देश की राष्ट्रीय आमदनी तो 5 ट्रिलियन डाॅलर तक पहुंचा देंगे। किसानों से वादा किया था कि उनकी आमदनी 5 साल में दोगुनी कर दी जाएगी। नौजवानों से वादा किया था कि हम हर साल 2 करोड़ नए रोजगार मुहैया कराएंगे। अब तो यह साबित हो गया कि वो सारे वादे झूठे थे और देश की जनता को गुमराह करने के लिए जो वादे किए उसको पूरा करने में नाकाम रहे।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बीजेपी पर जमकर रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, भारत को बचाने के लिए आज देशभर से लोग जुटे हैं। हर बस स्टाॅप, हर अखबार पर दिखता है, मोदी है तो मुमकिन है। सच यह है कि बीजेपी है 100 किलो की प्याज मुमकिन है, बीजेपी है तो 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी मुमकिन है। बीजेपी है तो नौकरियां खत्म हो जाना मुमकिन है।बीजेपी है तो 15 हजार किसानों की आत्महत्या मुमकिन है। उन्होंने कहा, बीजेपी है तो ऐसे कानून बन रहे हैं जो हमारे संविधान के खिलाफ हैं, ऐसे कानून जिनकी विभाजनकारी नीयत से देश का कानून खतरे में हैं। प्रियंका ने कहा, मैं इस देश के हर नागरिक से कहना चाहती हूं, अपनी आवाज बुलंद करो। आप इस देश को प्यार करते हैं, इसकी आवाज बने। उन्होंने कहा, अगर हमने आवाज नहीं उठाई, अगर खामोश रहे तो हमारा संविधान खत्म हो जाएगा। प्रियंका गांधी ने उन्नाव की रेप पीड़िता को याद उनका भावुक जिक्र किया। प्रियंका ने कहा कि उन्नाव रेप पीड़िता के पिता को देखकर मुझे अपने पिता की याद आ गई। प्रियंका ने कहा कि कुछ दिन पहले वे अवध में एक किसान के घर गईं, उनकी उम्र उनके पिता राजीव गांधी के उम्र के लगभग बराबर ही थी। प्रियंका ने कहा कि वे किसान लोहार का काम करते थे। नोटबंदी के बाद उन्हें काम के लिए दूसरे प्रदेश में जाना पड़ा। प्रियंका ने इसी दौरान उनकी बेटा का बलात्कार हुआ और जो आरोपी था वो प्रधान का बेटा था। प्रियंका ने कहा कि पुलिस ने इस केस की रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया। लेकिन लड़की अकेले ही इंसाफ की लड़ाई लड रही थी। प्रधान ने उसके पिता को पीटा, खेत जला डाले और एक दिन बदमाशों ने उन्नाव की उस लड़की को ही बीच सड़क में जला डाला। प्रियंका ने कहा कि जलती हुई अवस्था में वो लड़की एक किलोमीटर भागी और अंत में गिरकर गई। प्रियंका वाड्रा ने कहा कि उसके घर में जाकर वो लड़की के भाभी से ये कहानी सुन रही थी। इसी दौरान उसके पिता अपना चेहरा हाथों में छुपाकर रोने लगे, तभी मुझे अपने पिता की याद आई। प्रियंका ने कहा कि उस बाप का अपने बेटी के प्रति प्रेम देखकर मुझे अपने अपने पिता की याद आई जब मैं 19 साल की उम्र में अपने पिता के छलनी शरीर को लेकर घर आई थी। प्रियंका गांधी ने कहा कि इस दृश्य को देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए। प्रियंका ने कहा कि इस धरती की मिट्टðी में मेरे पिता का खून मिला हुआ है, और उन्नाव रेप पीड़िता का खून भी इसी मिट्टðी में मिला हुआ है। ये खून इस धरती को सींच रहा है। प्रियंका ने कहा कि इस देश पर जो अत्याचार हो रहा है, उसे रोकना हमारा कर्तव्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *