February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर(उद संवाददाता)। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मूल रूप से ग्राम रतूपुरा तहसील ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद निवासी शीशपाल 27 वर्ष पुत्र टीकाराम मजदूरी करता है। वह परिवार के साथ नेफा चैकी के समीप एक मकान में किराए पर रहता था। बताया जा रहा है कि गत सायं बाइक पर सवार होकर वह काशीपुर की ओर आ रहा था कि इसी दौरान अलीगंज रोड पर वाली पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित ट्रक से मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गयी । उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शादी को लगभग 5 वर्ष हुए हैं। उसके 3 वर्ष की पुत्री बरखा है। बताया गया कि कुछ समय पूर्व तक व बाजपुर के बन्ना खेड़ा रोड पर स्थित राणा फार्म में काम किया करता था लेकिन वहां काम छूटने के बाद वह नेफा चैकी के करीब आकर किराए पर रहने लगा। घटना से मृतक परिवार में कोहराम मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *