Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। एसएसपी के निर्देश पर जनपद में नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान एसटीएफ पुलिस टीम ने गत सायं किच्छा बाईपास मार्ग पर 394 ग्राम अफीम के साथ दो नशे के सौदागरों को धर दबोचा। पुलिस ने उनके पास दो दोपहिया वाहन भी बरामद किये। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ के कुमायूं यूनिट प्रभारी एसआई पंकज बेलवाल की अगुवाई में कां. राजेंद्र मेहरा व वीरेंद्र चैहान गश्त पर थे। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस किच्छा बाईपास मार्ग स्थित एफसीआई गोदाम के सामने मोदी मैदान पहुंची जहां दो दोपहिया वाहनों के साथ दो युवक संदिग्ध रूप से खड़े दिखायी दिये। टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम पता ग्राम पंडरा रामदास अमरिया पीलीभीत निवासी दयाल सिंह पुत्र प्रेमचंद व आदर्श कालोनी निवासी मोहित पुत्र हरीश बताया। तलाशी लेने पर दयाल सिंह के पास स्कूटी संख्या यूके- 06 एएस/ 9090 के साथ ही 204 ग्राम अफीम बरामद हुई जबकि मोहित के पास बाइक संख्या यूके-06 एके/ 9960 के साथ 190ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ के दौरान नशे के दोनों सौदागरों दयाल सिंह व मोहित ने बताया कि वह पिछले काफी समय से नशे के कारोबार में लिप्त तहैं। पुलिस ने अफीम व दोनों वाहन कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *