Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर(उद संवाददाता)। टोकरी में बेर अमरूद आदि रखकर फेरी करने वाली वृद्धा को सुबह अज्ञात कार चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक मोहल्ला किला निवासी स्व. काले की 70 वर्षीय पत्नी चंद्रावती जीविकोपार्जन के लिए टोकरी में बेर अमरूद रखकर पिछले कुछ समय से फेरी किया करती है। उसकी एक पुत्री है जो विवाहित है। वृद्धा आज सुबह फलों का टोकरा लेकर जीजीआईसी के सामने से जा रही थी। इसी दौरान उधर से होकर चली जा रही अज्ञात कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो एक्सीडेंट के दौरान वृद्धा कार में उलझ कर कुछ दूर तक घिसटती चली गई। सीपीयू तथा ट्रैफिक कर्मियों को हादसे की जानकारी मिलने पर उन्होंने तत्काल वृद्धा को उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया जहां लगभग इलाज के 2 घंटे के दौरान उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *