Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लालपुर(उद संवाददाता)। कुछ लोगों ने अपनी कार से दूसरे युवकों की कार ओवरटेक कर ली और एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस को दी गयी तहरीर में लालपुर निवासी आशुतोेष भंडारी पुत्र भूपाल सिंह ने बताया कि गतरात्रि वह कार संख्या यूके-06 एडी/7008 से अपने दोस्तों के साथ घर जा रहा था। तभी हिबा गैस एजेंसी के सामने तीन कारों में सवार कुछ लोगों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया और तमंचे पिस्टल लहराते हुए गोली चला दी जो उसके दोस्त अरविंद के पैर में लगी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गये। जब वह घायल अरविंद को अस्पताल लेकर जा रहा था तो आरोपियों ने उसका पीछा करते हुए महेंद्रा फैक्ट्री के पास भी उस पर फायर कर दिया। किसी तरह वह जान बचाकर किच्छा सरकारी अस्पताल पहुंचा जहां उसकी हालत गंभीर होने पर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भर्ती करा दिया। आशुतोष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *