February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर। एसटीएपफ टीम ने भारी मात्रा मंे स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्रतार कर लिया और उसकी मोटर साईकिल भी जब्त कर ली। कुमाऊं यूनिट एसटीएपफ निरीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि टीम ने थाना पुलभट्टा चैकी बरा क्षेत्रान्तर्गत नदेली रोड बरा हाट बाजार के सामने मुखबिर की सूचना पर बाईक संख्या यूके0 एटी0614 से आ रहे साधूनगर सितारगंज निवासी गुरमेज सिंह पुत्र कश्मीर सिंह को धरदबोचा और उसके कब्जे से 22 ग्राम स्मैक बरामद की गयी। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने स्मैक बहेड़ी निवासी स्मैक तस्कर शानू से खरीदी है और सितारगंज, नानकमत्ता, पुलभट्टा क्षेत्र में स्कूल काॅलेज के छात्रओं को बेंचता था। इस काम में उसकी पत्नी भी सहयोग करती है और कई सालों से स्मैक बेच रहा है। पुलिस ने उसके खिलापफ मुकदमा दर्ज कर दिया। आरोपी पूर्व मंे भी एनडीपीएस एक्ट और आबकारी एक्ट में भी जेल जा चुका है। स्मैक तस्कर को गिरफ्रतार करने वाली एसटीएपफ टीम में एसआई पंकज बेलवाल, बृजभूषण गुरूरानी, कां. दुर्गासिंह, गोविन्द सिंह बिष्ट, विरेन्द्र सिंह चैहान, गुरूबंत सिंह, राजेन्द्र सिंह मेहरा, सुरेन्द्र कनवाल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *