Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रांजिट कैम्प में डकैतों का घर पर धावा

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। मध्यरात्रि ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्रान्तर्गत तीन पानी डाम क्षेत्र में करीब आधा दर्जन हथियारबंद नकाबपोश डकैतांे ने छत के रास्ते घर मंे घुसकर तमंचे, चाकू की नोंक पर परिजनों को बंधक बनाकर घर से हजारों की नकदी, सोने चांदी के जेवरात लूट लिए और जान से मारने की धमकी देकर पड़ोस में रहने वाले एक अन्य व्यक्ति के पास से भी हजारों की नकदी लूट पफरार हो गये। घटना की रपट दर्ज करा दी गयी है। तीन पानी डाम निवासी सुरेन्द्र गिरी पुत्र रामाश्रय यादव ने बताया कि घर में ही दुकान से कारोबार करता है।गत रात्रि वह अपनी पत्नी विनीता,9 वर्षीय पुत्र सत्यम,5 वर्षीय शिवम व 7 वर्षीय पुत्री श्वेता के साथ घर मंे सोया था। मध्यरात्रि करीब ढाई बजे छत की सीढ़ियों के रास्ते आधा दर्जन नकाबपोश हथियारबंद बदमाश घर के भीतर आ घुसे और उन्होंने तमंचे व चाकू की नोक पर उन्हें व पत्नी विनीता को बंधक बना लिया तथा पुत्र शिवम को जबरन उठाकर मुंह दबाकर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी तथा अलमारी की चाबी मांगी। सुरेन्द्र का कहना है कि बदमाशों के डर से उन्होंने चाबी दे दी जिसके पश्चात बदमाशों ने घर में बक्से में रखे 40 हजार रूपये नकद, पत्नी की 12 हजार रूपये कीमत की सोने की बाली, चांदी की पाजेब लूट ली और निरंतर जान से मारने की धमकी देते रहे। सुरेन्द्र का कहना है कि जब बदमाश घर से बाहर निकले तो बगल में रहने वाले कबाड़ी शाहिद के पास से भी करीब 7 हजार रूपये लूट ले गये। घटना की सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस ने प्रातः करीब 4 बजे घर पहुंचकर जानकारी ली लूट की इस घटना से क्षेत्र के लोगों में थाना पुलिस की निष्क्रिय कार्य प्रणाली से रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि पुलिस कर्मी रात में गश्त के नाम पर महज औपचारिकता निभा रहे हैं। थाना क्षेत्र में लूट व चोरी की कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं। लेकिन पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *