February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। जनपद में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जिसके चलते एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स और थाना पंतनगर पुलिस ने नशे के इंजेक्शनों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनेां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एंटी ड्रग्स फोर्स और पंतनगर थाना पुलिस ने वार्ड 1 ट्रांजिट कैंप निवासी समरेश और गोल मढ़ैया कृष्णा विहार कालोनी निवासी राकेश को नशे के 120 इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह उत्तर प्रदेश से नशे की खेप लाकर रूद्रपुर में आपूर्ति करते थे। पुलिस ने देर रात सिडकुल की एक फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *