February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किच्छा(उद संवाददाता)। अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से बाईक सवार युवक सहित एक महिला गम्भीर रुप से घायल हो गयी। घटना के बाद दोनो को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र किच्छा ले जाया गया। जहां चिकित्सको ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि युवक की गम्भीर हालत को देखते हुए अन्यत्र रैफर कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला अपनी पोती के विवाह समारोह में शिरकत करने आ रही थी। इधर घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में ले कार्रवाही प्रारम्भ कर दी।  जानकारी के मुताबिक तड़के बंडिया निवासी रामश्री पत्नी जयमल प्रसाद अपने पुत्र कृष्णा के साथ बाइक पर रुद्रपुर से किच्छा की आ रही थी। तभी पनचक्की फार्म के पास अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से बाइक सवार माँ-बेटे गम्भीर रुप से घायल हो गये। राहगीरों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य किच्छा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने रामश्री को मृत घोषित कर दिया। जबकि कृष्णा की गम्भीर हालत को देखते हुए अन्यत्र रैफर कर दिया गया। इधर सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है मृतका अपनी पोती के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए रुद्रपुर से किच्छा आ रही थी। शादी के घर में अचानक मौत की खबर से कोहराम मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *