February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हिंदू रक्षा निधि कार्यक्रम एक दिसंबर सेः महाजन

गदरपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल को प्रदेश में प्रत्येक ग्राम सभा तक प्रभावी रूप से खड़ा करने के लिए हिंदू रक्षा निधि कार्यक्रम 1 दिसंबर से प्रारंभ किया जाएगा। परिषद के स्थानीय कार्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष डा0 आरके महाजन ने बताया कि पूरे प्रदेश में संगठन को प्रभावी रूप से प्रत्येक ग्राम सभा तक पहुंचाने के लिए हिंदू रक्षा निधि कार्यक्रम आरंभ किया जाएगा और यह कार्यक्रम 1 दिसंबर से आरंभ होकर 25 दिसंबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 10 जिलों एवं 40 ब्लॉक क्षेत्रें में संगठन को सक्रिय बनाने का कार्य चल रहा है। उन्होंने हिंदू समाज से हिंदू रक्षा निधि कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता ड0 विनोद शर्मा एवं संचालन ओम प्रकाश सैनी ने किया। इस दौरान विपुल प्रजापति, निपुण गगनेजा, निशांत सिंघल, अमित ढींगडा, रोहित कश्यप, कमल चंद्रा, वीर सिंह एवं दीन दयाल समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *