Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नानकमत्ता(उद संवाददाता)।। नानकमत्ता पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कमलेश भट्टð ने बताया कि विगत दिवस मैरिज हॉल से कपड़ा तिलक राम पुत्र ढाकन लाल की बाइक चोरी हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी, कस्बा इंचार्ज रमेश चंद बेलवाल ने गतरात्रि वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक युवक को रोकने का प्रयास किया जिस पर वह भागने लगा। इसी दौरान उसकी बाइक गिर गयी। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की तो पता चला कि वह बाइक चोरी की है। उसने अपना नाम पता किशनपुर निवासी आकाश राणा पुत्र फूलचंद राणा बताया। पुलिस ने बताया कि उक्त आरोपी पूर्व में स्मैक के मामले में जेल जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *