Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नैनीताल/हल्द्वानी (उद संवाददाता)। आज नैनीताल में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बर्फवारी से नैनीताल के सौंदर्य में चार चांद लग गए। यहां सड़कों पर बर्फ गिरी पड़ी है और मौसम में ठंडक बढ़ गई है। आज सुबह से ही आसपास के इलाकों ज्योलीकोट, दोगांव सहित राम नगर, कालाढूंगी, हल्द्वानी में भी ठंडक बढ़ी है हल्की बारिश भी हुई है। इधर हल्द्वानी में भी आज सुबह झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई और लोगों ने गरम कपड़े, स्वेटर निकाल लिए। बारिश के बाद बाजारों में सन्नाटा पसर गया। लोग भिगते हुए और ठंड से ठिठुरते हुए भी नजर आए। बारिश से फड़-ठेली वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उनकी आज की रोजी-रोटी प्रभावित हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *